गुलदार के शावकों का सड़क पर घूमने की वीडियो सामने आया, वीडियो वायरल होने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल।

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

हरिद्वार के बीएचएल क्षेत्र में गुलदार के शावकों का सड़क पर घूमने की वीडियो सामने आया है। जिसमें गुलदार के दो शावक बेखौफ होकर सड़कर पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं CCTV कैमरे में कैद शावकों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही वीडियो सामने आने के बाद से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सेक्टर 5 स्थित पेट्रोल पंप के पास लंबे समय से गुलदार की धमक लोगों को परेशान किए हुए है। यहीं नहीं कई बार लोगों ने गुलदार को अपने सामने शावकों के साथ विचरण करते हुए भी देखा है ऐसे में वीडियो सामने आने के बाद लोगों में और ज्यादा भय व्याप्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

 

मामले में वन क्षेत्राधिकारी हरिद्वार दिनेश नौडियाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है और क्षेत्र में जल्द ही पिंजरा लगाया जाएगा जिसके लिए अनुमति भी मिल गई है।