सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना पड़ा भारी, 102 लोगो पर पुलिस ने की कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर प्रधान संपादक

ग्रेटर नोएडा में शराबियों को खुले में जाम छलकाना भारी पड़ गया। इस दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया और 102 लोगों को पकड़ा। इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 290 के तहत कार्रवाई भी की गई और सभी को आगे से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की हिदायत दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार का बड़ा धमाका! 1.121 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार।

 

 

 

 

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार शाम को भी यह अभियान चलाया गया। इस दौरान बीटा 2 पुलिस और थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पैदल गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस के द्वारा चेकिंग की गई तो खुले में यह लोग शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने सभी लोगों की धरपकड़ करनी शुरू कर दी। इस दौरान इन लोगों में भगदड़ मच गई। बीटा 2 पुलिस और नॉलेज पार्क पुलिस ने 102 लोगों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार बना तस्करों के लिए आफत, कालाढूंगी पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।

 

 

 

 

इन सभी लोगों को पकड़कर पुलिस थाने ले आई। इन सभी लोगों के नाम और एड्रेस नोट किए गए और सभी के खिलाफ 290 आईपीसी के तहत कार्रवाई भी की गई। इन सभी लोगों को साफ तौर पर हिदायत दी गई कि आगे से ऐसे कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए मिले तो आप के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होगी और आप को जेल भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  230 करोड़ की परियोजना पर कमिश्नर का सख्त एक्शन... देरी हुई तो अफसर होंगे जिम्मेदार!"

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *