पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

पौड़ी में भीषण सड़क हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन, 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

**पौड़ी गढ़वाल।** उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। रिखणीखाल थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विदाई में भावुक हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी, बोले- पुलिस परिवार के सदस्य को खोने का डर सबसे बड़ा दर्द।

 

 

 

जानकारी के अनुसार, वाहन संख्या **UK15 TA 2152** में कुल 12 लोग सवार थे। वाहन रिखणीखाल से करीब 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप पहुंचा ही था कि चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते इको वैन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा समाई।

यह भी पढ़ें 👉  IFFI-2026 में उत्तराखंड का जलवा! केंद्रीय सचिव चंचल कुमार ने फिल्म नीति को बताया देश में सर्वश्रेष्ठ।

 

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। खाई की गहराई अधिक होने के कारण बचाव अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

 

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सात महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतक महिलाएं एक ही गांव की रहने वाली थीं। हादसे में घायल चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत का सख्त रुख, गैरहाजिर सफाई कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश, निजी अमीनों को भी चेतावनी।

 

 

 

इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही गांव की कई महिलाओं की मौत की खबर से ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि और मृतकों की पहचान से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।