तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा 2 और 3 फरवरी को कॉर्बेट फाउंडेशन के साथ संयुक्त तत्वावधान में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

 

 

तराई पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा 2 और 3 फरवरी को कॉर्बेट फाउंडेशन के साथ संयुक्त तत्वावधान में बर्ड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। फाटो रेंज परिसर में बर्ड फेस्टिवल (शिक्षा, जागरूकता और संरक्षण) के 3 तारीख के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम में फाटो रेंज के नेचर गाइड एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

 

 

 

प्रकाश चंद्र आर्या, वन प्रभागीय अधिकारी, तराई-पश्चिमी वन प्रभाग द्वारा तराई-पश्चिम वन प्रभाग में पाए जाने वाली समृद्ध जैव विविधता की जानकारी एवं महत्वता प्रतिभागियों के साथ साझा की गयी। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने वनो एवं जैव विविधता के संरक्षण पर जोर दिया तथा बताया की इको-टूरिज्म समृद्ध वन होने पर ही संभव है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया डॉ. अंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण, कंडोलिया महोत्सव को मिलेगा राजकीय स्वरूप।

 

 

 

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी अपने विचारो से अवगत कराया। कार्यक्रम में द कॉर्बेट फाउंडेशन द्वारा वन्यजीव संरक्षण के महत्व से प्रतिभागियों को परिचित कराया गया, जिसके तहत प्रतिभागी विद्यार्थियों के लिए नेचर ट्रेल भ्रमण का भी आयोजन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  *🚔 SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की निगरानी में नैनीताल पुलिस की शानदार व्यवस्था* *🔥 पूरी रात बाबा के रंग में रंगा कैंची धाम: तारों की छांव में भक्तगण कर रहे बाबा जी के दर्शन, एक लाख से पार हुआ आंकड़ा*

 

 

 

बर्ड फेस्टिवल के अवसर पर तराई-पश्चिमी वन प्रभाग के संयुक्त तत्वावधान में द कॉर्बेट फाउंडेशन द्वारा गिद्ध संरक्षण हेतु जागरूकता पोस्टर, जिसमे गिद्धों का पर्यावरण में महत्व, खतरे और संरक्षण की जानकारी का उल्लेख किया गया है, का मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट द्वारा विमोचन किया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  त्रिवेणी धाम टांडा मल्लू में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

 

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम में. आर. के. मौर्या, उप प्रभागीय वन अधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग एवं डॉ. हरेंद्र सिंह बर्गली, उप निदेशक, कॉर्बेट फाउंडेशन, ढिकुली, कृपाल सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय वन अधिकारी, बिजेंद्र सिंह अधिकारी,  क्षेत्रीय वन अधिकारी बैलपराव, लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया, क्षेत्रीय वन अधिकारी बन्नाखेड़ा, पूरन सिंह कठायत, क्षेत्रीय वन अधिकारी आमपोखरा, संजीव कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी काशीपुर, ललित कुमार , क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिणी जसपुर, दीप्ति पटवाल, मनीषा बिष्ट, मनोज सती, यासीन, आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *