देशव्यापी शराबबंदी की मांग को लेकर राजघाट पर सत्याग्रह।

ख़बर शेयर करें -

देशव्यापी शराबबंदी की मांग को लेकर राजघाट पर सत्याग्रह।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर/दिल्ली। देश में पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर देशभर से आए प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रार्थना और संकल्प के बाद समाधि स्थल के बाहर सत्याग्रह किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  दाबका में समय से पहले पूरा हुआ लक्ष्य, पिछले वर्ष की तुलना में 19 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त। कोसी और दाबका नदियों में खनन सत्र 2025-26 सफलतापूर्वक सम्पन्न, 34.52 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित।

इस दौरान नशा नहीं रोजगार दो अभियान समिति, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, भारत की लोग जिम्मेदार पार्टी और कांग्रेस से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड से प्रभात ध्यानी, आसिफ, सुनील पर्नवाल, कुसुम, जे.सी. उप्रेती और धीरेंद्र प्रताप सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने कहा कि शराब और नशे के कारण आज युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है, परिवार टूट रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं। हर वर्ष लाखों लोग नशे के कारण असमय मौत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने देशभर में शराबबंदी लागू करने और अवैध नशे के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में देश के विभिन्न राज्यों में नशाबंदी के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड में जनवरी माह में प्रस्तावित सम्मेलन में देशभर के प्रतिनिधि भाग लेंगे।


ख़बर शेयर करें -