इनोवा गाड़ी को लेकर चम्पत हुए मामले में काशीपुर पुलिस नें सफलता प्राप्त की, जिसमें काशीपुर के व्यापारियों नें एसपी सिटी कार्यालय में पहुँचकर पुलिस टीम को किया सम्मानित।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

काशीपुर। में आज बीती 18 फरवरी को काशीपुर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल व्यवसाई मनोज अरोरा के ड्राइवर द्वारा उनकी इनोवा गाड़ी को लेकर चम्पत हुए मामले में काशीपुर पुलिस नें सफलता प्राप्त करते हुए फरार ड्राइवर अमित व उसके साथी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  कालागढ़ के प्राकृतिक पर्यावरण की विशेषताओं से रूबरू हुए प्रशिक्षु वन आरक्षी, फील्ड भ्रमण कर सीखा वन एवं वन्यजीव संरक्षण का पाठ।

आपको बताते चलें कि बीते रोज एसपी सिटी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोग मूलतः यूपी के रहने वाले है । करीब एक माह पूर्व अमित ने काशीपुर के व्यवसाई मनोज के यहाँ ड्राइवर के रूप में नौकरी शुरू की। बीती 18 फरवरी को अमित इनोवा गाड़ी लेकर चम्पत हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही तलाश शुरू की तो मुखबिर से सूचना मिली कि फरार अमित उक्त गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर प्रतापपुर की तरफ आने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने जब गाड़ी को रोका तो दो लोग पकड़े गए जिनकी पहचान अमित व मनोज के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा विभाग पर सवाल! रामनगर में सैंपल तो लिए जाते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट और मिलावटखोरों पर कार्रवाई का खुलासा आखिर क्यों नहीं होता?

 

 

एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह नें बताया कि दोनों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, एस आई अशोक कांडपाल धीरेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे। पुलिस टीम को किया सम्मानित पुलिस की सफलता पर काशीपुर के व्यापारियों नें एसपी सिटी कार्यालय में पहुँचकर टीम को सम्मानित किया।