महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने के जुटा, हल्द्वानी जिला कारागार में 69 महिला कैदियों को उनकी क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाने की कवायद तेज।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

हल्द्वानी उप कारागार में महिला आयोग, महिला व पुरुष कैदियों को हुनरमंद बनाने के जुटा हुआ है। ताकि यह कैदी जब भी जेल से छुटे तो तो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन गुजर-बसर कर सके। जिससे सुरक्षा, सुधार, पुनर्वास का उद्​देश्य पूरा हो सके। मंगलवार को हल्द्वानी जिला कारागार में 69 महिला कैदियों को उनकी क्षमता के अनुसार हुनरमंद बनाने की कवायद तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

 

 

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा की पहल पर पहले चरण में महिला कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जेल के अंदर चूड़ी बनाना, होली में प्रयोग होने वाले प्राकृतिक रंग, सजावटी सामान आदि बनाने का प्रशिक्षण ले रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूनम कैदियों को प्रशिक्षण दे रहीं हैं। प्रशिक्षण पाकर यह कैदी काफी उत्साहित दिखाई दे रहीं है। प्रशिक्षण के बाद इन कैदियों को कच्चा सामान उपलब्ध कराया जाएगा। जो भी यह उत्पाद का निर्माण करेंगे उनको विभिन्न संस्थाएं खरीदेंगी। जिसके बाद वहीं बाजार उपलब्ध कराएंगे। इस कार्य के लिए कैदियों को मेहनताना भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  विद्युत कटौती और भारी बिलों को लेकर कॉर्बेट रिजॉर्ट्स जीएम एसोसिएशन में रोष, 10 दिन का अल्टीमेटम।

 

 

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि जेल में बंद कैदियों के समय का सदुपयोग कर उनको हुनरमंद बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब भी यह कैदी यहां से छूटे तो मुख्यधारा में शामिल होकर आसानी से जीवन निर्वहन कर सके। अन्य जेलों में भी इस तरह के प्रयास किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

 

 

जेल अधीक्षक एसके सुखीजा ने कहा कि पूर्व में महिला आयोग उपाध्यक्ष में ने जेल का निरीक्षण किया था। तब उन्होंने इन कैदियों को हुनरमंद बनाने की बात कही थी। उनकी पहल से जेल में कैदियों को प्रशिक्षण का कार्य शुरु कर दिया गया है। आगे भी यह जारी रहेगा। मौके पर सीपीडीओ शिल्पा सहित स्वयं सहायता समूह और विभिन्न एनजीओ के कार्यकर्ता मौजूद थे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *