प्रदेश में लगातार बढ़ते अवैध नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए सभासद द्वारा भी नशा मुक्ति अभियान को दिया समर्थन।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

रामनगर – प्रदेश में लगातार बढ़ते अवैध नशे के व्यापार पर रोक लगाने के लिए रामनगर मे एकत्रित हुए सभी सामाजिक पार्टियों व संस्थाओं को सभासद नगरपालिका रामनगर श्री भुवन सिंह डंगवाल(पूर्व सैनिक)द्वारा अपना समर्थन दिया गया, सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात ध्यानी द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान हेतु पिछले कई दिनों से शहर रामनगर के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम किये जा रहे है, जिसमें नशा मुक्ति जन जागरूकता हस्ताक्षर अभियान पिछले दो बार चलाया जा चुका है, उसी तर्ज पर आज संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा चोर पानी पंचक्की के पास जोशी कॉलोनी के समीप दोबारा से नशा मुक्ति हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वैज्ञानिक से IPS अधिकारी बने डॉ. जगदीश चन्द्र, मुख्यमंत्री धामी ने बैच लगाकर किया सम्मानित, नैनीताल पुलिस में खुशी की लहर।

 

 

 

जिसमे सभासद भुवन सिंह डंगवाल द्वारा वहा पहुंचकर संगठन के लोगो का सहयोग किया व अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही वह कहा गया आने वाले समय में किसी भी वक्त अभियान हेतु वह सभी समाजिक कार्यकर्ताओं व संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाली पड़े जंगल के पैच की बदलेगी तस्वीर, बनेगा नया पार्क; राकेश नैनवाल की पहल रंग लाई।

 

 

 

साथ ही विश्वास भी दिलाया कि वह इस नशा मुक्ति जन जागरण अभियान में अपनी ओर से नगरपालिका अपने क्षेत्र व संपूर्ण शहर के बीच में इस हेतु अपनी ओर से भी प्रयासरत रहेंगे।