35 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ तीन अभियुक्तगणों को वाहन के साथ किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रोशनी पाण्डेय- सह संपादक

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल द्वारा दिये गये आदेशों तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय हल्द्वानी के निर्देशन में थाना स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय रामनगर के दिशा निर्देशन में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 27.02.23 को नशे की बड़ी खेप बरामद की गयी है ।इस क्रम में श्री अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर जिला नैनीताल के नेतृत्व में पुलिस टीम व0उ0नि0 श्री अनीस अहमद , ASI मीना आर्या , हे0कानि0 हेमन्त सिंह , कानि0 गगन भण्डारी , कानि0 संजय सिंह, कानि0 आरिफ अली के साथ 03 अभियुक्तों उपरोक्त को 35 किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  150 CCTV कैमरों ने उगला राज, कालाढूंगी पुलिस ने बाइक चोर को दबोचा।

 

 

 

आज दिनांक 27.02.23 को व0उ0नि0 श्री अनीस अहमद मय टीम के चैकिंग हेतु आमडण्डा की तरफ जा रहे थे तो पी डब्लू डी कार्यशाला के सामने रानीखेत रोड लखनपुर में एक गाड़ी स्कार्पियों नम्बर UA08 J 0016 सड़क के किनारे खड़ी थी जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे । वाहन उपरोक्त से यातायात प्रभावित हो रहा था , ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को टोकने पर एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर भागने लगा जिसका पीछा करके पकड़ा व तीनों व्यक्तियों को पकड़कर गाड़ी की तलाशी ली गयी तो स्कार्पियो गाड़ी के पीछे रखे 02 कट्टे व गाड़ी की डिग्गी में छुपाकर बनाये गये बाक्स के अन्दर से करीब 35 किलो ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  टीकाकरण से स्कूल तक हर चरण पर नजर, उत्तराखंड में बनेगा स्मार्ट ट्रैकिंग सिस्टम

 

 

 

अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर वाहन व गांजे को कब्जे पुलिस लेकर अभियोग पंजीकृत कराया गया । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की गयी है ।
गिरफ्तारी टीम 1-SHO श्री अरुण कुमार सैनी
2-SSI श्री अनीस अहमद
3-ASI मीना आर्या
4- हे0कानि0 हेमन्त सिंह
5-कानि0 गगन भण्डारी
6-कानि0 संजय सिंह
7-कानि0 आरिफ अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *