नहीं लगानी होगी देहरादून की दौड़। ऋषिकेश कोतवाली में होगी काउंसलिंग। महिला उत्पीड़न मामलों की होगी सुनवाई।

अमित नौटियाल – सवाददाता

ऋषिकेश

जनपद देहरादून के रानीपोखरी, रायवाला, ऋषिकेश और डोईवाला थाना क्षेत्र में आने वाले महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की काउंसलिंग के लिए अब पीड़ितों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एसएसपी के निर्देश पर ऋषिकेश कोतवाली में महिला काउंसलिंग सेल खोल दी गई है। जिसके प्रभारी की जिम्मेदारी महिला सब इंस्पेक्टर मीनू यादव को सौंपी गई है। मीनू यादव ने बताया कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आदेश पर ऋषिकेश कोतवाली में महिला काउंसलिंग सेल खुल गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  शिवलालपुर वार्ड नंबर 18 में ट्यूबवेल निर्माण का शिलान्यास, लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद।

 

अब रानीपोखरी, रायवाला, ऋषिकेश और डोईवाला थाना क्षेत्र में आने वाले महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में पीड़ितों की काउंसलिंग ऋषिकेश कोतवाली में की जाएगी। अभी तक यह सभी काउंसलिंग राजधानी देहरादून में की जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने की तैयारी, CM धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप।

 

 

मीनू यादव ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की गोपनीयता बनी रहे इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। महिला काउंसलिंग सेल का रूम अलग से बनाया गया है।