नहीं लगानी होगी देहरादून की दौड़। ऋषिकेश कोतवाली में होगी काउंसलिंग। महिला उत्पीड़न मामलों की होगी सुनवाई।

अमित नौटियाल – सवाददाता

ऋषिकेश

जनपद देहरादून के रानीपोखरी, रायवाला, ऋषिकेश और डोईवाला थाना क्षेत्र में आने वाले महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की काउंसलिंग के लिए अब पीड़ितों को देहरादून की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एसएसपी के निर्देश पर ऋषिकेश कोतवाली में महिला काउंसलिंग सेल खोल दी गई है। जिसके प्रभारी की जिम्मेदारी महिला सब इंस्पेक्टर मीनू यादव को सौंपी गई है। मीनू यादव ने बताया कि एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के आदेश पर ऋषिकेश कोतवाली में महिला काउंसलिंग सेल खुल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

अब रानीपोखरी, रायवाला, ऋषिकेश और डोईवाला थाना क्षेत्र में आने वाले महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में पीड़ितों की काउंसलिंग ऋषिकेश कोतवाली में की जाएगी। अभी तक यह सभी काउंसलिंग राजधानी देहरादून में की जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

 

 

मीनू यादव ने बताया कि महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की गोपनीयता बनी रहे इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है। महिला काउंसलिंग सेल का रूम अलग से बनाया गया है।