पति-पत्नी ने खाया जहर, पति की हुई मौत, पत्नी गंभीर हुई घायल।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

झांसी। मऊरानीपुर थाना इलाके में एक दंपती ने जहर खा लिया, जिससे पति-पत्नी दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। दंपती के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके लिए महिला की सेहत में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।

मऊरानीपुर के ग्राम कोटरा निवासी भरतलाल सेन (27) खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। छह साल पहले उनकी शादी मुन्नो के साथ हुई थी। हाल ही में मुन्नो के भाई की शादी हुई थी, जिसमें शामिल होने के लिए मुन्नो अपने मायके गई हुई थी। 24 मार्च की शाम वह वापस अपनी ससुराल लौटी थी। रात में खाना खाकर पति-पत्नी सोने चले गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करी पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा, डोडा पोस्त के साथ 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

 

सुबह देर तक उनके कमरे से किसी भी तरह की आहट नहीं आई। इस पर परिजनों ने कमरा खाेला तो दोनों बेसुध पड़े हुए थे। आनन-फानन दोनों को मेडिकल काॅलेज लाया गया। यहां भरत लाल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि मुन्नो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि पति-पत्नी के जहर खाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मुन्नो के होश में आने पर उससे ही पता चलेगा।

kj
tara