भावना वर्मा को हिन्दी में पीएचडी की उपाधि प्रदान की।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रामनगर।पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के हिंदी विभाग की शोध छात्रा भावना वर्मा को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।भावना ने शेरदा ‘अनपढ़’ एवं गिरीश तिवाड़ी ‘गिर्दा’ के कृतित्त्व का तुलनात्मक अध्ययन शीर्षक पर शोध कार्य किया है।उन्होंने अपना शोध कार्य हिंदी विभाग प्रभारी प्रोफेसर (डॉ.)जी.सी.पन्त के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

इस अवसर पर भावना वर्मा को प्राचार्य प्रोफेसर एम.सी.पाण्डे, प्रो.शिरीष मौर्य, डॉ.सुमन कुमार, डॉ.देवकीनंदन जोशी, डॉ.पी.सी.पालीवाल, डॉ.रीता तिवारी, डॉ.दुर्गा तिवारी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।भावना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों एवं अपने परिजनों को दिया है। परीक्षकों ने उनके शोध कार्य की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए शोध को मील का पत्थर कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

भावना वर्मा वर्तमान मे राजकीय महाविद्यालय स्याल्दे,अल्मोड़ा में प्रवक्ता हिन्दी के पद पर कार्यरत है।

kj
tara