सड़क पर चलती गाड़ी में कपल को रोमांस करना पड़ गया महंगा, पुलिस ने ठोंका साढ़े 12,500/- का जुर्माना।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

रायपुर-  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क पर चलती गाड़ी में कपल को रोमांस करना महंगा पड़ गया। कपल के रोमांस करते किसी ने वीडियो बना लिया और ट्रैफिक पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। इसके बाद पुलिस ने दो युवकों को ट्रैफिक थाने बुलाकर भारी-भरकम जुर्माना ठोका। साथ ही इनके परिजनों को भी पुलिस ने इनकी हरकतों की जानकारी दी। इसके बाद इनका एक वीडियो बनाया गया। इसमें ये दोनों युवक कह रहे हैं कि हमने जो हरकत की ऐसी गलती न करें, ये सड़क पर जानलेवा साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

दरअसल, एक कपल चलती स्कूटी में एक दूसरे को गले लगाए घूम रहा था। स्कूटी में इनका एक और दोस्त भी सवार था जो गाड़ी को चला रहा था। पीछे गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड साथ मिलकर बैठे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाकर रायपुर की ट्रैफिक पुलिस से शिकायत कर दी। इस वीडियो के मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गाड़ी के नंबर के आधार पर युवकों का पता लगाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

रायपुर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि, दोपहिया वाहन में सवार एक महिला सहित तीन व्यक्ति, अशोभनीय तरीके से सवार होकर सड़क पर जा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12,500 रुपए का जुर्माना किया गया।