मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूनी अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले रेखीय विभाग के कार्मिको पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गये। वही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी एवं पटवारी रायगी क्षेत्र को निलंबित कर दिया है।

अमित नौटियाल – सवाददाता

देहरादून दिनांक 08 अपै्रल 2023, (जि.सू.का), माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा त्यूनी अग्निकांड में राहत एवं बचाव कार्यों में लापरवाही बरतने वाले रेखीय विभाग के कार्मिको पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गये।

वही जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसीलदार त्यूनी एवं पटवारी रायगी क्षेत्र को निलंबित कर दिया है।

 

 

मुख्य बाजार त्यूनी, तहसील त्यूनी में दो मंजिला आवासीय भवन में आगजनी की घटना पर राहत बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी की कार्यशैली पर जिलाधिकारी से शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित तहसीलदार को उपजिलाधिकारी त्यूनी की संस्तुति तथा राजस्व परिषद के अनुमोदन के क्रम में निलंबित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधिक साक्षरता कार्यक्रम में जुटे अधिकारी-अधिवक्ता, आमजन को दी कानूनों की जानकारी।

 

तहसीलदार चकराता को तहसील त्यूनी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। कानूनगो त्यूणी पर आपदा राहत सम्बन्धी उपकरणों को अध्यावधिक न रखने, समय से उपलब्ध न कराने को लेकर प्रशासनिक आधार पर उनका स्थानान्तरण तहसील चकराता किया गया है, जबकि कानूनगो चकराता को जनहित में तहसील त्यूनी तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

पटवारी रायगी के अपने क्षेत्र से बिना अनुमति के नदारद रहने पर उपजिलाधिकारी त्यूनी ने उनके विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की है जिस पर जिलाधिकारी ने रायगी क्षेत्र के पटवारी को निलम्बित करते हुए, हनोल क्षेत्र के पटवारी को रायगी का अतिरिक्त कार्य सौंपा गया है। जबकि नायब तहसीलदार त्यूनी को पूर्व में ही निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी देहरादून को जांच अधिकारी नामित करते हुए संपूर्ण घटना की निष्पक्ष मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।

kj
tara