खेल मंत्री रेखा आर्या ने स्पोर्ट्स कॉलेज के बच्चो संग किया संवाद स्थापित, सुनी उनकी समस्याएं, समस्याओं के निस्तारण के सम्बंधित अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

देहरादून: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या रायपुर, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंच जहां उन्होंने पढ़ाई के साथ फुटबाल, वॉलीबॉल, एथिलेटिक्स, क्रिकेट, हॉकी, बॉक्सिंग, बैटमिंटन, टेबिल टेनिस, जुड़ो सहित आदि खेलों का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना।उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ संवाद करने का उनका मुख्य उद्देश्य यहां पर निवासरत बच्चों को यहां पर आ रही किसी भी प्रकार की समस्याओं को सुनना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

 

कहा कि इस दौरान यहां निवासरत बच्चों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया है साथ ही बच्चो द्वारा कई सुझाव भी प्राप्त हुए हैं।खेल मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा सभी की समस्याएं सुनने के साथ उनके जल्द निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 6940 करोड़ की परियोजनाओं की समीक्षा।

 

 

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बच्चो से कहा कि आप सभी को अपने गेम को बेहतर करना है तो ओवर कॉन्फिडेंट न बनें,अपना कैरियर बनाना हो तो लक्ष्य पर मेहनत करनी होगी साथ ही कहा कि अब आप सभी को अपने परिवार की चिंता करने की जरूरत नहीं, अब ये हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि अब खेलों में नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिन्हें अपनाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं का भविष्य बचाने को मैदान में SSP NAINITAL मंजूनाथ टीसी, देवभूमि को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी* *CM धामी के सपनों की देवभूमि में नहीं चलेगा नशे का कारोबार- SSP NAINITAL* *2 करोड लगभग कीमत की स्मैक के साथ दो नशे के सौदागरों को किया गिरफ्तार*

 

 

इस अवसर पर निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर,  संयुक्त निदेशक डॉ० धर्मेन्द्र भट्ट, एस०के० सार्की, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित विभागीय अधिकारीगण और बच्चे उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *