कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

कम मतदान वाले बूथ प्रशासन के रडार पर, एसडीएम के निर्देश पर लगे SIR विशेष शिविर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

एसडीएम के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के उन मतदान केंद्रों पर SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) से संबंधित विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहां पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत 75% से कम दर्ज किया गया था। प्रशासन की इस पहल को मतदाता सूची को दुरुस्त करने और अधिक से अधिक लोगों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने की महत्वपूर्ण कवायद माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्वाचित जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

शिविर के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों ने मतदाताओं के नाम जोड़ने, नाम संशोधन, पता परिवर्तन तथा मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी कराई। साथ ही स्थानीय लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो वह शिविर में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP NAINITAL का शिकंजा।

प्रशासन का कहना है कि जिन बूथों पर मतदान प्रतिशत कम रहा है, वहां विशेष ध्यान देकर मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है ताकि आगामी चुनावों में अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र संघ चुनाव के अवैध पोस्टरों पर पुलिस-नगर निगम की कार्रवाई, प्रचार सामग्री हटाई।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे शिविर में पहुंचकर मतदाता सूची में अपने नाम की जांच जरूर करें और किसी भी त्रुटि को तुरंत ठीक कराएं, ताकि मतदान के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

kj
tara