पिकअप गाड़ी और निजी बस की हुई टक्कर इससे 15 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में शनिवार की सुबह सड़क हादसा हो गया। पलिया से बकरी भरकर बेचने के लिए मोहम्मदी जा रहे व्यापारियों की पिकअप गाड़ी और निजी बस की टक्कर हो गई। इससे 15 लोग घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

 

हादसा खुटार-मैलानी मार्ग पर बाबा चौराहे के पास शनिवार सुबह सात बजे हुआ। लखीमपुर के कस्बा पलिया निवासी जावेद, कल्लू, अरमान, सोहेल, जाकिर, रहमान, सलमान, फकीर मोहम्मद, इमरान, इरसाद, रिजवान, मोहम्मद नबी, सलीम, उमान घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

घायलों को 108 एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण सोहेल, रहमान, सलीम और सलमान को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। हादसे के कारण यातायात बाधित रहा।