जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने हेतु पर्यटक स्थलों, दर्शनीय स्थलों, धार्मिक स्थलों, इको टूरिज्म से संबंधित जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई।

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

सूचना 15 अप्रैल ,2023 पिथौरागढ़।
जनपद पिथौरागढ़ अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने हेतु पर्यटक स्थलों, दर्शनीय स्थलों, धार्मिक स्थलों, इको टूरिज्म से संबंधित स्थलों तथा ट्रैक रूट को अधिक से अधिक विकसित किये जाने, पर्यटकों हेतु अधिक से अधिक सुविधा मुहैया कराने, विकसित अवस्थापना सुविधाओं तथा पर्यटकों हेतु उपलब्ध करायी गयी अन्य सुविधाओं का अभिलेखीकरण का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा पर्यटकों के दृष्टिकोण से व्यापक सूचना तन्त्र विकसित करने हेतु जिला कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

बैठक में पर्यटन से संबंधित उपलब्ध अवस्थापना सुविधायें, सरकारी तथा गैर सरकारी दोनों स्तर पर किये गये कार्यों पर विचार विमर्श किया गया एवं पर्यटकों व ट्रैकरों हेतु किस प्रकार की सूचना तंत्र होनी चहिए तथा जनपद में उपलब्ध सूचना तंत्र पर भी चर्चा की गई तथा पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए क्या किया जा रहा है तथा क्या किया जाना चहिए आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया।

 

 

बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती जोशी ने वीसी के माध्यम से जुड़े जनपद के समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ट्रैकिंग रूट में ट्रैकर्स का डेटाबेस तैयार करना सुनिश्चित करेंगे व 01 सप्ताह में उसकी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारों को निर्देश दिए कि जनपद में जो भी ट्रैकिंग रूट है उन्हे चिन्हित कर उच्च हिमालय क्षेत्रों में जाने वाले ट्रैकर्स का एक डेटाबेस तैयार करना भी सुनिश्चित करें ।उक्त संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन से जुड़े विभिन्न संगठनों,पर्यटनब्यवसायियो,आदि से भी सहयोग ले।
जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिए कि जनपद अन्तर्गत जो भी पर्यटन से संबंधित कार्य किये जा रहे हो, उसका पूर्ण विवरण, विकसित किये गये समस्त अभिलेख, कम्पाइल किये गये समस्त फोटोग्राफस तथा जनपद में पर्यटन की गतिविधियों को विकसित करने हेतु योजना बनाकर कार्य करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर जिला पर्यटन विभाग से आए अधिकारी उपस्थित थे।