निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने लगाये इलाज के दौरान डॉक्‍टर पर लापरवाही के आरोप।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश – ससू बीरापुर। रानीगंज एवं फतनपुर थाना की दो महिलाओं की निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा सहित मौत हो गई। घटना के बाद ताला बंद कर निजी होम संचालक फरार हो गया। घटना के बाद से दोनों मह‍िलाओं के घरों में चीख-पुकार मची है। घटना शनिवार की आधी रात की है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

पहली घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर गांव की विवाहिता के साथ हुई तो दूसरी घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर खुर्द गांव के विवाहिता के साथ घटित हुई है। अवधानपुर गांव की महिला को गौरा स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। जहां उपचार के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

 

 

दूसरी घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर खुर्द गांव की महिला के साथ मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई। यहां भी जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद से नर्सिंग होम संचालक ताला बंद कर फरार हैं । स्‍वजन इलाज के दौरान डॉक्‍टर की लापरवाही से मौत बताकर हंगामा कर रहे हैं।

kj
tara