निर्वस्त्र अवस्था में मिली युवती की लाश, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका, एसएसपी समेत पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मथुरा – युवती की निर्वस्त्र अवस्था में लाश मथुरा जंक्शन के बंद पड़े पंप हाउस संख्या एक में पड़े मिलने का मामला सामने आया है। युवती की उम्र तकरीबन 20 वर्ष बताई जा रही है। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई है। हालांकि हत्यारों को तलाशने के प्रयास में टीम को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस बीच एसएसपी समेत पुलिस विभाग के कई बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

आपको बता दें कि रविवार को मथुरा जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बंद पड़े पंप हाउस में 20 वर्षीय युवती की लाश मिली। युवती के ऊपरी हिस्से पर कपड़े थे लेकिन नीचे के हिस्से पर कोई भी वस्त्र नहीं था। प्रथमदृष्टया घटना को गैंगरेप के बाद हत्या की वारदात से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले बने थे शेर, अब बने बिल्ली, बीच सड़क डंडे लहराकर दहशत फैलाने वालों पर SSP मंजुनाथ का शिकंजा 15 चिन्हित, 08 बालिगों पर कार्रवाई, 07 नाबालिगों की काउंसलिंग, परिजनों पर भी कार्रवाई, वाहन सीज SSP का दो टूक संदेश—“गुंडागर्दी, हुड़दंग और अराजकता बर्दाश्त नहीं, कानून तोड़ोगे तो कार्रवाई भारी पड़ेगी।

 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय, एसपी सिटी एमपी सिंह, सीओ सिटी अभिषेक तिवारी और अन्य पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। तत्काल डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

kj
tara