कुशवाहा समाज की बैठक में उप मुख्यमंत्री के हरदोई आगमन पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय।

कुशवाहा समाज की बैठक में उप मुख्यमंत्री के हरदोई आगमन पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हरदोई, 13 फरवरी 2025 – ट्रीट गार्डन रेस्टोरेंट में आज कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य के हरदोई आगमन पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लेखिका श्रेया सिंह की कलम से निकली इंसानियत की पुकार, ‘Whispers of My Soul’ में जिंदगी के अनछुए पहलू।

बैठक में समाजसेवी पुनीत कुशवाहा (पूर्व प्रधान) ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें दुर्वेश कुशवाहा आजाद (सदस्य, ग्राम पंचायत हरदोई देहात), समाजसेवी धनंजय कुशवाहा, अनुज कुशवाहा (सराय थोक, हरदोई), इंद्रपाल कुशवाहा (पूर्व सदस्य, जिला पंचायत बावन), राजेश मौर्य (प्रधान, बेनीगंज), हिमांशू कुशवाहा (सुमाई ब्लॉक, हरियावा), संदीप कुशवाहा (मुन्नी मिया, हरदोई), सुबोध कुशवाहा, राम सेनहित कुशवाहा सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे।

बैठक में उप मुख्यमंत्री के स्वागत व कार्यक्रम को भव्य रूप से संपन्न कराने के लिए विचार-विमर्श किया गया। सभी उपस्थित लोगों ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए और सामूहिक प्रयासों से इसे सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।