पप्पी सागर हत्याकांड में दो फरार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

दिनांक 30.04.23 को सरकारी अस्पताल रामनगर से सूचना मिली कि अरविन्द उर्फ पप्पी सागर को गोली लगी है, इस सूचना पर जांनकारी की गयी तो अरविन्द उर्फ पप्पी सागर की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरान्त मौके पर जाकर साक्ष्य एकत्रित किये गये तथा आस पास के लोगों व परिजनों से जानकारी की गयी तो बताया कि प्रातः 05.00 बजे के आसपास आजम जिप्सी से अपने साथियों के साथ आया था तथा इरफान से उसका झगड़ा होने की बात कहकर पप्पी सागर को अपने साथ ले गया था।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

उसके तुरन्त बात इन्होंने इरफान के घर के सामने पप्पी सागर की गोली मारकर हत्या कर दी तथा फरार हो गये। इस पर थाना रामनगर पर मृतक के भाई चन्दन सागर द्वारा उक्त घटना के सम्बन्ध में दिनांक 30.04.23 को थाने पर अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त अभियोग का अनावरण दिनांक 01.05.23 को करते हुए मुख्य अभियुक्त आजम मलिक सहित 04 अभियुक्तों को दिनांक 01.05.23 को गिरफ्तार किया जा चुका है । उक्त अभियोग में 02 अभियुक्त रजविन्दर उर्फ राजा उपरोक्त तथा रोहित पाटनी उपरोक्त फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश पुलिस टीमों द्वारा लगातार की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

इसी क्रम में आज दिनांक 05.05.23 को पुलिस टीम जब उक्त अभियुक्तगणों की तलाश काशीपुर क्षेत्र में रवाना थी तो मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि फरार अभियुक्त रजविन्दर उर्फ राजा व रोहित पाटनी कुन्डेश्वरी के देहात से निकलकर केलामोड़ होते हुए कहीं भागने की फिराक में हैं, इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके दोनों अभियुक्तगणों को समय 17.05 बजे केलामोड़ थाना काशीपुर से गिऱफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जायेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

गिरफ्तारी टीम 1-  अरुण कुमार सैनी- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2- व0उ0नि0 श्री अनीस अहमद – कोतवाली रामनगर
3- उ0नि0 राजेश जोशी – कोतवाली रामनगर
4- उ0नि0 तारा सिंह राणा – कोतवाली रामनगर
5- उ0नि0 गगनदीप सिंह – कोतवाली रामनगर
6- हे0कानि0 हेमन्त सिंह – कोतवाली रामनगर
7- कानि0 426 ललित राम – कोतवाली रामनगर
8- कानि0 132 विजेन्द्र सिंह – कोतवाली रामनगर