विदेशो मे ऐंजेंटो की धोखाधड़ी से बचने के लिये जनजागरूकता कैम्प कल कल रविवार को समीपवर्ती ग्राम पापड़ी मे किया जायेंगा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। विदेशो मे जाकर धोखाधड़ी के शिकार होने वाले भारतीय लोगो व स्टूडेंट्स की मदद करने वाली एनआरआई लोगो की संस्था के द्वारा जनजागरूता शिविर का आयोजन कल रविवार को समीपवर्ती ग्राम पापड़ी मे किया जायेंगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भगीरथलाल चैधरी के निवास पर आयोजित प्रेसवार्ता मे नेशनवाइड एजेकेशनल सर्विस, स्डडी एंड वीजा कन्सलटंेट के एमडी व बलराम चैधरी ने बताया कि आजकल कनाडा, यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलेंड सहित विदेश जानो वाले पर्यटको, नौकरीपेशा लोगो, पढ़ाई के लिये विदेश जाने वाले छात्र-छात्राओ के साथ ऐंजेटो के द्वारा धोखाधड़ी की जाती है जिस कारण वह विदेशो मे जाकर फंस जाते है।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

तथा उनकी संस्था ऐसे लोगो को रोजगार दिलाने, उनके रहने व खाने की व्यवस्था करने, उन्हे वापिस इंण्डिया भेजने का कार्य करती है। श्री चैधरी के अनुसार वह पंजाब मे शहीद भगत सिंह के जन्मस्थली जिले नवा शहर कि बला चैक मंगूपुर के निवासी है तथा मौजूदा समय मे कनाडा के टोरंटो शहर मे रहते है। उन्होने बताया कि ठगी का शिकार होने से बचाये जाने के लिये उनकी संस्था के द्वारा रामनगर के पीरूमदारा स्थित ग्राम पापड़ी मे रविवार 7 मार्च को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक एक जनजागरूता कैम्प का आयोजन कर रही है जिसमे ऐंजेटो की धोखाधड़ी से बचने के उपायो, ऐंजेटो की सत्यता की जाॅच करने के तरीको, विदेशी वीजो को लेने व पहचानने के तरीको, पढ़ाई के लिये सही व गलत काॅलेजो को पहचानने के तरीको सहित अन्य विषयो पर जानकारी दी जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

प्रैसवार्ता मे भगीरथलाल चैधरी, दिलाबर सिंह हैप्पी, चरनजीत सिंह बिट्टू, मनोज चैधरी, बलराम भाटिया आदि मौजूद रहे।