आदमखोर गुलदार का आतंक, चार साल के एक बच्चे को घर के आंगन से उठा ले गया, और मार डाला।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

उत्तराखंड में सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। रातभर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन रविवार सुबह बच्चे का शव मिला। शनिवार शाम को सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के एक बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

घटना के बाद मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां पीड़ित परिवार से बातचीत की गई और बच्चे की तलाश के लिए रणनीति बनाई गई, साथ ही ग्रामीणों को अलर्ट भी किया गया।

 

वहीं टिमली रेंजर मुकेश कुमार व एसपी देहात कमलेश उपाध्याय ने बच्चे की बरामदगी के लिए देर रात तक वृहद स्तर पर अभियान चलाया जो कि वन विभाग और पुलिस का संयुक्त अभियान था। इस दौरान ग्रामीण भी इस टीम के साथ रातभर मौजूद रहे. बच्चे की तलाश के लिए डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। मगर कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

वहीं वन विभाग ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया है। गुलदार के शिकार बच्चे का नाम एहसान बताया जा रहा है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना से ग्रामीणों में खासा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लंबे समय से इस आबादी वाले क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता बनी हुई थी। लेकिन वन विभाग द्वारा लापरवाही बरती गई।