गुलदार के शावक का शव मिलने से सनसनी विभाग की टीम ने गुलदार के शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर में गोविषाण टीले की रेलिंग में गुलदार के शावक का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। गुलदार के शावक की उम्र नौ माह के करीब बताई जा रही है। वह विभाग की टीम ने गुलदार के शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि मादा गुलदार और उसके अन्य शावक भी आसपास के क्षेत्र में हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्थापना दिवस पर जनसेवा का संदेश, युवा कांग्रेस ने अस्पताल में बांटे फल और जूस।

 

 

आपको बताते चलें कि पिछले कुछ माह से काशीपुर, जसपुर और बाजपुर क्षेत्र में लगातार गुलदार की आमद रही है। आज शहर के बीचोंबीच स्थित पर्यटन स्थल गोविषाण टीले की रेलिंग और पिलर के बीच में गुलदार के शावक का शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग के क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार टीम के साथ पहुंचे और गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

 

 

 

गुलदार के शावक की उम्र नौ माह बतायी जा रही है। वनक्षेत्राधिकारी संजीव कुमार गुलदार के शावक के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामनगर रवाना हो गए हैं।
आशंका जताई जा रही है कि मादा गुलदार और उसके अन्य शावक भी आसपास के क्षेत्र में हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  झपट्टा मारकर मोबाइल छीना, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; फोन भी बरामद।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *