एकतरफा प्यार में पागल हुए एक सिरफिरे ने लड़की के इनकार पर उसे जिंदा जला दिया।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

यूपी के मैनपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एकतरफा प्यार में पागल हुए एक सिरफिरे ने लड़की के इनकार पर उसे जिंदा जला दिया। यह सब लड़की के आठ साल के मासूम भाई की आंखों के सामने हुआ।बहन की चीखें सुनकर मासूम सदमे में चला गया है। लड़की 11 वीं में पढ़ती थी। उसकी उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली पुलिस की कार्रवाई: 60 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

 

 

यह घटना, मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। अंकित नाम के सिरफिरे ने किशोरी के घर में घुसकर उसे जिंदा जला दिया। इसके बाद वह भाग निकला। किशोरी ने सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर घर पर किशोरी और उसका छोटा भाई ही थे।

 

 

 

तभी पड़ोस में रहने वाला अंकित पुत्र राजवीर घर में पहुंच गया। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद अंकित ने किशोरी के ऊपर उसके घर में रखे डीजल को उड़ेल दिया और आग लगा दी। जब तक किशोरी को आग से बचाया जाता वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। परिजन किशोरी को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में ध्वनि प्रदूषण पर बड़ा अभियान, मा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का हो रहा पालन* *नैनीताल पुलिस एक्शन मोड में, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर सीज*

 

 

सूचना पाकर सीओसिटी संतोष कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सेंगर के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। सीओसिटी का कहना है कि किशोरी के शव का सैफई में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रेम संबंधों को लेकर युवक द्वारा आग लगाने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी फरार है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर, आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वनकर्मी पर मारपीट का आरोप, भतीजे ने खोला मोर्चा! चौकी की छत पर चढ़ा युवक, आत्मदाह की धमकी से पुलिस के उड़े होश।

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *