पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद करते हुए देश के विकास के लिए किए गए उनके योगदान की सराहना की।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को याद करते हुए देश के विकास के लिए किए गए उनके योगदान की सराहना की। कांग्रेस जन ने आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, दूरसंचार कंप्यूटर और युवाओं को 18 साल में मत अधिकार देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हर-हर महादेव के जयघोष के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी रहे मौजूद।

 

 

आज देश में जो संचार क्रांति हुई है, उसकी आधारशिला दूरदृष्टा राजीव ने हो रखी थी। लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के लिए मतदान की आयु कम कर उन्होंने युवाओं को सीधे देश के विकास में भागीदारी दी। भारत की आत्मा गांवों के विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया। जिससे देश के सुदूर गांवों तक विकास की किरण पहुंचनी संभव हो सकी। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी के पदचिन्हों पर चलने की भी शपथ ली।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

 

 

कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र सिंह पाल, हाजी मोहम्मद अकरम, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सुमन जोशी, सभासद विमला आर्य, सरिता टम्टा, एन डी पंत, उमा कांत ध्यानी, कुबेर बिष्ट, बाली राम, धीरज सती, नवीन सनवाल, बाबर खान, सभासद मोहम्मद अजमल, पंकज पाण्डे, राहुल नेगी, कमल तिवारी, मोहम्मद हासिम, नवीन सुनेजा, प्रताप रौतेला,

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

 

 

 

जावेद खान, सुमित शर्मा, गिरीश बिष्ट, वीरेंद्र लटवाल, मोईन खान, मोहम्मद मुजीब, अंकुश अग्रवाल, धीरज मौलिखी, पंकज सुयाल, राजेंद्र बिष्ट, सनब्बर, अमरजोत, हरीश रौतेला, अमित चंद्रा, महेन्द्र प्रताप सिंह बिष्ट, सुमित तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, आफाक हुसैन, धीरज उपाध्याय, जीत खेरिया आदि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *