जिलाधिकारी वंदना ने निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण संबंधित अधिकारियों के साथ किया।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जिलाधिकारी वंदना ने शनिवार को हल्द्वानी शहर के सिंधी चौराहा, मंगलपडा़व, मण्डी, तीनपानी, ट्रान्सपोर्ट नगर, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड़, लामाचौड, लालडाट, चौफुला चौराहा, कुसुमखेडा, कॉलटैक्स, ठंडी सड़क, नहर कवरिंग पार्किंग, सड़क निर्माण आदि प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण संबंधित अधिकारियों के साथ किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्टेªट ने शहर के जलभराव, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था, नहर कवरिंग एवं प्रस्तावित आईएसबीटी प्लाईओवर, रिंग रोड के साथ ही शहर के सौन्दर्यकरण एंव विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दी।

 

 

डीएम ने सिंचाई, लोनिवि, जलसंस्थान, विद्युत एवं नगर निगम के अधिकारियों को शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यो, जलभराव, अतिक्रमण तथा यातायात व्यवस्था के समाधान हेतु लघु एवं दीर्घकालीन के कार्यो के संबंध में रूप रेखा तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिये है कि जिन स्थानों का निरीक्षण किया गया है उन स्थानों की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें ताकि जो कार्य विभिन्न विभागों द्वारा छोटे-छोटे रूके हुए कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

डीएम ने सिंधी चौराहा के समीप पार्किंग निर्माण एवं अतिक्रमण तथा चौडीकरण के निर्देश नगर आयुक्त एवं लोनिवि को दिये। इसके अलावा मण्डी चौराहा के चौडीकरण, पफ्लाईओवर, भवनों की शिफ्टिंग एवं अन्य कार्यो के लिए लोनिवि को मण्डी समिति के साथ समन्वय बनाते हुए प्लान बनाने, अधिशासी अभिन्यता विद्युत को 20 जून तक पोल शिफ्टिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए अधिकारी प्लान के तहत जल निकासी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोनिवि को शहर में ओवर ब्रिज की आवश्यकता वाले स्थानों को चिन्हित करते हुए सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

निरीक्षण के दौरान सुशीला तिवारी के दोनों ओर वनभूमि के संबंध में नगर आयुक्त एवं लोनिवि को वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने के निर्देश दिये ताकि सड़क मार्ग को आवश्यकता अनुसार चौडीकरण का कार्य किया जा सके। निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्टैट बैंक से नहर कवरिंग के कार्यो मंें अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को जून माह तक कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिये साथ ही लोनिवि को तत्काल टेन्डर प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्यो करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यो के दौरान जल निकासी व्यवस्थित हो इस पर विशेष ध्यान रखना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह, अधिशासी अभिन्यता लोनिवि अशोक कुमार चौधरी, अधिशासी अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट, जलसंस्थान के अलावा सम्बन्धित विभाग मौजूद रहे।