चारधाम यात्रा के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है, मृतक तीर्थयात्री का दाह संस्कार कर पुलिस जवानों ने निभाया मानवता का धर्म।

अमित नौटियाल – सवाददाता

उत्तरकाशी – चारधाम यात्रा 2023 के दौरान उत्तरकाशी पुलिस का मानवीय चेहरा लगातार सामने आ रहा है। बारिश, बर्फवारी व अन्य विषम परस्थितियों के बीच पुलिस के जवान दिन-रात श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराने मे जुटे हैं। पुलिस के जवान विषम परस्थितियों में ड्यूटी के साथ-साथ तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद को आगे आ रहे हैं। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक बार पुनः मानवता का धर्म निभाते हुये मृतक श्रद्धालु का अंतिम संस्कार कर परिजनों को सांत्वना दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

दरअसल आंकलव, आनंद, गुजरात से अपनी पत्नी और अन्य साथियों के साथ चारधाम यात्रा पर आये बुजुर्ग श्रद्धालु श्री पटेल निरंजन भाई(76 वर्ष) गंगोत्री धाम यात्रा के बाद नेताला मे ठहरे थे आज प्रातः मे वह बाथरूम मे फिसलकर घायल हो गये थे, जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी मे चिकित्सक द्वारा उनको मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले शिक्षकों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! पोस्ट-कमेंट से पहले बरतें सावधानी, नियमों के उल्लंघन पर हो सकती है कार्रवाई।

 

 

मृतक की पत्नी व साथी शव को वापस गुजरात ले जाने में असमर्थ थे, वह मृतक के अंतिम संस्कार को लेकर काफी परेशान थे, उनके द्वारा मदद की गुहार लगाने पर कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त केदारघाट, उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज के साथ मृतक का अन्तिम दाह संस्कार किया गया तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

मृतक की पत्नी व अन्य साथियो द्वारा पुलिस के जवानों का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार,होमगार्ड द्वारिका प्रसाद,पीआरडी प्रवीन पंवार शामिल थे !