भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।
ख़बर शेयर करें -

भूस्खलन से यमुनोत्री हाईवे बेहाल, कांवड़ यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें; चमोली में भी कई सड़कें बंद।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

उत्तरकाशी/चमोली। लगातार हो रहे भूस्खलन ने यमुनोत्री हाईवे पर श्रद्धालुओं और प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक मार्ग कई स्थानों पर बाधित है। खासकर स्यानाचट्टी में लगातार हो रहा चट्टानी भूस्खलन हाईवे खोलने में सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। निर्माण एजेंसी युद्धस्तर पर मलबा हटाने में जुटी है और मशीन ऑपरेटर जान जोखिम में डालकर सड़क बहाल करने का कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी विवाद में तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार।

 

 

 

हाईवे बंद होने से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री रास्ते में फंस गए। हालांकि सिलाई बैंड के पास मार्ग खुलने के बाद यात्रियों को कुछ राहत मिली और वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके बावजूद स्यानाचट्टी, सिलाई बैंड और हनुमान चट्टी के आसपास रुक-रुक कर मलबा और पत्थर गिरने से यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ARTO का सघन चेकिंग अभियान, 15 वाहनों के चालान; बिना नंबर प्लेट वाहनों पर विशेष निगरानी।

 

 

वहीं जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर राम मंदिर के पास एक सप्ताह बाद भी श्रद्धालुओं को जोखिम भरे रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। स्यानाचट्टी से आगे क्षतिग्रस्त हाईवे पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ओवरलोड वाहनों की आवाजाही जारी है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

 

 

 

उधर चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश से कई सड़कें बंद हो गई हैं। गमलीगाड़ में मलबा आने से देवाल-लोहाजंग स्टेट हाईवे अवरुद्ध हो गया, जिससे करीब 12 हजार लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है। मलबे में एक कार भी फंस गई। इसके अलावा देवाल-खेता मानमती मार्ग और हाटकल्याड़ी-सवाड़ पीएमजीएसवाई सड़क भी बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी और पोकलेन मशीनों की मदद से मार्गों को जल्द खोलने का अभियान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: चोरगलिया पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -