बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया, उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए, 40 यात्री बाल-बाल बचे।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

मसूरी में एक बार फिर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। मसूरी में उत्तराखंड परिवहन विभाग की बस के ब्रेक फेल हो गए। बस ड्राइवर की सूझबूझ से बस में बैठे 40 यात्रियों की जान बच गई। बताया जा रहा है कि शाम के समय मसूरी लाइब्रेरी बस स्टैंड से देहरादून के लिए 40 यात्रियों को लेकर चली थी की 200 मीटर आगे जाकर अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी की तरफ टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते DM ने जारी किए आदेश।

 

 

 

जिससे बस में बैठे 40 लोग बाल-बाल बच गए बस में बैठ यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहाल है। पहाड़ों में भी खटारा बसें संचालित की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जा सके, जिससे कि देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे यात्री अपनी यात्रा को सुरक्षित कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  चलती विवेचना पर भ्रामक दुष्प्रचार पड़ा भारी, नैनीताल पुलिस ने जारी किया कड़ा नोटिस, तथ्यहीन और भ्रामक पोस्ट पर नैनीताल पुलिस की सख्ती, देहरादून के X हैंडल से मांगा जवाब।

 

 

 

यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड रोडवेज की बस का हाल बेहद खस्ता है. पहाड़ों में खटारा बसें संचालित की जा रही है. जो कभी भी कहीं पर खड़ी हो जाती है. ऐसे में इन बसों को लेकर हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने सरकार से मांग की गई है कि मसूरी में उत्तराखंड परिवहन की नई बसों को संचालित किया जाए. ताकि, देश विदेश से मसूरी घूमने आ रहे पर्यटक सुरक्षित यात्रा कर सकें।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों पर कहर, साइबर ठगों पर प्रहार! SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टीसी की सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का खेल खत्म, 05 करोड़ की ठगी में लिप्त, नैनीताल पुलिस, SOG व साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में सरगना समेत 6 गिरफ्तार, 2 किशोर संरक्षण में, भारी मात्रा में मोबाइल, 12 सिम, चेक बुक, आईपैड सहित कई सामग्री बरामद।

 

 

 

रोडवेज बस के परिचालक ने बताया कि वो मसूरी गांधी चौक से बस में 40 सवारी लेकर देहरादून की ओर जा रहे थे, लेकिन बस स्टैंड से करीब 200 मीटर आगे ब्रेक फेल हो गए. जिससे यह पूरा हादसा पेश आया है. उन्होंने कहा कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई हैं. सभी सुरक्षित हैं।

kj
tara