सड़क हादसा : रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंदा, हादसे में देवर और उसकी दो भाभियों की मौत।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

जोधपुर में रॉन्ग साइड से आई कार ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया। हादसे में देवर और उसकी दो भाभियों की मौत हो गई मामला शहर के विवेक विहार थाना क्षेत्र के खेजड़ली रोड का है. हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुआ। बोरानाड़ा एसीपी जयप्रकाश अटल ने बताया कि प्रेमाराम (34) पुत्र हीराराम ​​​​​​, लूणी देवी (45) पत्नी चतुराराम, ​ बरजू देवी (44) पत्नी ओमप्रकाश तीनों विवेक विहार थाना क्षेत्र के गुड़ा विश्नोई गांव के रहने वाले थे. लूणी देवी और बरजू देवी प्रेमाराम विश्नोई की भाभी लगती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कमल कफलटिया समेत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स पर पत्रकारों का वार, छवि धूमिल करने वालों पर कार्यवाही की गुहार लेकर पत्रकारों ने SSP NAINITAL को दिया ज्ञापन,  SSP बोले— पत्रकारों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोपरि, नहीं बख्शे जाएंगे दोषी, होगी कड़ी कार्यवाही।

 

 

गांव के बाहर इनका खेत है, दोपहर में तीनों अपने खेत में जाने के लिए घर से निकले थे। घर से 100 मीटर की दूरी पर निकले ही थे कि रॉन्ग साइड से आ रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  खनन माफिया पर वन विभाग का शिकंजा, जंगल से पकड़ी गईं 6 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां।

 

 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिरे, मौके पर भीड़ जमा हो गई। तीनों को एम्स हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रेमाराम के भाई स्वरूप राम की ओर से कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *