एक पुजारी ने अपनी प्रेमिका की पत्थर से मारकर कर दी हत्या, शव को नाले में फेंका, पुलिस ने पुजारी को किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

तेलंगाना से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पुजारी ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की पत्थर से हत्या कर दी। इसके बाद शव को फेंक दिया। जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान साई कृष्ण के तौर पर हुई है, जिसने अपनी प्रेमिका कुरुंगती अप्सरा की हत्या कर दी। कथित तौर पर कुरुंगती उसपर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि वो पहले से ही शादीशुदा था।

 

 

पूरा मामला शमशाबाद का है, जहां हैरान करने वाली इस घटना के बारे में जब पुलिस को पता चला तो पुलिस ने जांच शुरू करते हुए 36 साल के इस पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेमिका लगातार शादी का दबाव डाल रही थी और ब्लैकमेल करते हुए ऐसा ना करने पर उसका खुलासा करने की धमकी दे रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

 

 

पुलिस ने जानकारी दी कि मृतका ने पुजारी को मार्च में शादी करने के लिए कहा था जबकि उसे पता था कि पुजारी पहले से ही शादीशुदा है। डीसीपी शमशाबाद के नारायण रेड्डी के हवाले से पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अप्सरा ने उसे ये कहते हुए ब्लैकमेल भी किया कि अगर वो उससे शादी नहीं करेगा तो उसे बेनकाब कर देगी।अप्सरा के बिहेवियर से परेशान होकर साईं कृष्ण ने अप्सरा को मारने का फैसला किया। आरोपी ने सबसे पहले 5 जून को पुलिस से संपर्क किया और अपनी भतीजी यानी कि मृतका के लापता होने का मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  मदर डेयरी के पैक्ड गाय के दूध में बड़ी गड़बड़ी! जांच में फैट की मात्रा मानक से कम, अधोमानक और मिथ्याछाप घोषित।

 

 

 

पुलिस ने आगे कहा कि पूरी जांच के बाद आरोपी ने खुद ही कबूला कि उसने प्रेमिका की हत्या की और अपनी कार की मदद से शव को सरूरनगर की सीमा में एक नाले में फेंक दिया। पिछले साल ही मृतका मंदिर गई थी और दोनों में जान-पहचान हो गई थी। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। मार्च के महीने में मृतका ने उससे शादी करने के लिए जबरदस्ती की।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

 

 

 

मृतका को पहले से ही पता था कि वो शादीशुदा है। कभी-कभी वो उसे ब्लैकमेल भी करती थी। इसके बाद मृतका ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शादी नहीं की तो सबके सामने उसकी सच्चाई उजागर कर देगी। आरोपी उससे काफी परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने उसे मारने का फैसला किया।