आयुक्त दीपक रावत ने मानसून के दृष्टिगत शहर में हो रहे निर्माणाधीन कार्याे का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

आयुक्त  दीपक रावत ने मानसून के दृष्टिगत शहर में हो रहे निर्माणाधीन पुलिया, ठंडी सड़क पार्किग, एसबीआई नहर कवरिंग कार्याे का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 22 जून 2023 – आयुक्त  दीपक रावत ने गुरूवार को मानसून के दृष्टिगत शहर में हो रहे निर्माणाधीन पुलिया, ठंडी सड़क पार्किग, एसबीआई नहर कवरिंग कार्याे का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। आयुक्त ने नैनीताल रोड में वॉकवे मॉल टेडी पुलिया स्थित लोनिवि विभाग व जल संस्थान द्वारा निर्माणाधीन पुलिया का कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 137.40 लाख की लागत से पुलिया के निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य जल्दी पूर्ण करने निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र को देखते हुए कार्याे में तेजी लाने के साथ ही कार्याे की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा पुलिया का निर्माण हो जाने से आम जनमानस को बरसात के समय इस इलाके में जलभराव की समस्या से जल्द ही निजाद मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ :- IFS अधिकारी साकेत बडोला का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का फैसला, भावुक संदेश में बयां किया अपना सफर।

 

 

इसी दौरान रावत ने ठंडी सड़क से तिकोनिया तक निर्माणाधीन पार्किंग कार्याे का निरीक्षण किया। इसके साथ ही एसबीआई से बैंकट हॉल तक प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे नहर कवरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संतुष्टि जताते हुए कहा कि कार्य जल्द पूरा हो जाएगा, लेकिन इसे बरसात से पहले पूरा करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

आयुक्त ने एसबीआई से लेकर नवाबी रोड तक नहर कवरिंग कार्य का निरीक्षण किया। 05 करोड़ 37 लाख की लागत से यह कार्य सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले इसका कार्य धीमी गति से चल रहा था, लेकिन अब इस कार्य में तेजी जरूर आई है। लेकिन अभी भी 40 प्रतिशत कार्य शेष है, जिसे बरसात की शुरुआत होने से पहले पूरा करने के निर्देश अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

 

आयुक्त ने मुख्य शहर के अन्दर कबाड व्यवसाय में संलग्न व्यक्तियों को शहर से बाहर रहकर अपना व्यवसाय करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये ताकि शहर के अन्दर की यातायात व्यवस्था बाधित ना हों।
निरीक्षण दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एएसपी हरवंश सिंह, अधीक्षण अभिन्यता सिंचाई केएस बिष्ट,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही जलसंस्थान, विद्युत के अधिकारी मौजूद थे।
———————–
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05942-235605