बेटे की मौत के गम में, पिता ने भी खुदकुशी, एक ही परिवार के 2 लोगों ने तीन दिन के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

बेटे की मौत के गम में, पिता ने भी खुदकुशी, एक ही परिवार के 2 लोगों ने तीन दिन के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नई दिल्ली –  बुराड़ी इलाके के उत्तराखंड एनक्लेव में एक ही परिवार के 2 लोगों ने तीन दिन के अंदर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जानकारी के मुताबिक 58 साल के श्यामलाल पिछले 20 साल से उत्तराखंड एन्क्लेव में रहते थे। वह पीसीआर के उत्तर पश्चिमी जोन में एएसआई तैनात थे। परिवार में पत्नी, दो बेटे-बहुएं और एक नाती है। दोनों बेटे सचिन और संदीप निजी कंपनी में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जहाँ ठगों का खेल खत्म, वहीं SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन शुरू ,सटीक रणनीति से अंतर्राष्ट्रीय साईबर सिंडिकेट ध्वस्त, मुख्य सरगना राहुल यादव सहित 6 गिरफ्तार दो नाबालिक संरक्षण में, 11 मोबाइल, 12 सिम, 24 एटीएम, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक और लाखो की धनराशि बरामद।

 

 

 

श्यामलाल का बड़ा बेटा सचिन की किसी कारणों से नौकरी छूट गई और उसके बाद से ही वह घर पर रहने लगा था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था. इसी बीच सचिन ने 17 जून को फांसी ली। सचिन नौकरी छूटने के बाद से ही डिप्रेशन में चल रहा था और इसी कारण से उसने खुदकुशी कर ली, वह शादीशुदा था। उसकी छोटी बच्ची भी है। जवान बेटे की मौत के बाद से ही श्याम लाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटे की मौत के बाद श्यामलाल पूरी तरीके से टूट गए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में किन्नर समाज से जुड़ा विवाद, याना खान ने जताया जान का खतरा, बधाई के अधिकारों को लेकर विवाद, 60 लाख रुपये के कथित सौदे का भी उठाया मुद्दा।

 

 

 

परिजनों ने बताया कि उनकी हालत को देखकर उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाता था। लेकिन परिवार से बचते हुए मौका पाकर बेटे की मौत के तीन दिन बाद ही श्यामलाल उसी कमरे में पहुंचे, जहां उनके बेटे सचिन ने फांसी लगाई थी। इसके बाद श्यामलाल ने खुदकुशी कर ली. पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने श्यामलाल को फांसी के फंदे से झूलते हुए देखा तो शोर मचाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  तमंचा और कारतूस लेकर घूमना पड़ा भारी, रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा गया। मौके पर बुराड़ी एसएचओ और अन्य पुलिस चौकी पहुंचा, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद प्रक्रिया होने पर परिजनों को शव सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार श्यामलाल उत्तर प्रदेश के बड़ोद के पास मंगरौली गांव के रहने वाले थे और दिल्ली पुलिस में को बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे।

kj
tara