एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसके प्रेमी की गला काटकर कर दी हत्या, आरोपी ने मृतक का पीया खून, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

एक शख्स ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में उसके प्रेमी की गला काटकर कर दी हत्या, आरोपी ने मृतक का पीया खून..

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मृतक का खून भी पीया। इस दौरान आरोपी के दोस्त ने वारदात का पूरा वीडियो बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी की बाइक पर फर्राटा, कमर में तमंचा... पुलिस ने एक झटके में किया खेल खत्म।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह घटना चिकबल्लापुरा जिले के चिंतामणि तालुक में हुई।

आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है, आरोपी ने मारेश (प्रेमी) का गला काट दिया और उसका गिरा हुआ खून पी लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अपनी पत्नी के अवैध संबंध का शक था।

यह भी पढ़ें 👉  मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी, एक का क्रय-विक्रय रोका, चार को नोटिस।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 जून को विजय अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को पास के जंगल में ले गया जहां उसने मारेश का गला काट दिया और उसका खून पी लिया। जॉन ने इस हरकत को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज।

 

 

कहा जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी की पत्नी भी वहां मौजूद थी। आरोपी ने उस पर भी हमला किया था जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *