शौचालय के निर्माण हेतु जनहित संस्था ने पालिका के जे०ई संघ किया भौतिक निरीक्षण।

ख़बर शेयर करें -

शौचालय के निर्माण हेतु जनहित संस्था ने पालिका के जे०ई संघ किया भौतिक निरीक्षण।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

नैनीताल – सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जनहित संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में संस्था का शिष्टमंडल सोमवार 26/6/23 को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल से दोबारा मिला। इस दौरान शिष्टमंडल ने बार बार आग्रह करने के बाद भी पालिका प्रशासन की ओर से नगर के बी० एम० शाह पार्क के सामने सड़क पर शौचालय का निर्माण न होने के कारण जनता को हो रही परेशानियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया तथा पूछा कि मामले को लेकर पूर्व मे दिये ज्ञापन मे क्या कार्यवाई हुई।

यह भी पढ़ें 👉  जब कप्तान खुद मैदान में हों, तो खुशियाँ लौट ही आती हैं! – कप्तान डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने 37 लाख के 200 खोए फोन सौंपकर कहा- 'आपकी अमानत, आपके हाथ' फरियादियों ने कहा THANKYOU नैनीताल पुलिस।

 

 

शिष्टमंडल के मुताबिक अधिशासी अधिकारी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता को जनहित संस्था के सदस्यों के साथ भौतिक निरीक्षण करने को कहा। इससे पूर्व संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल का संस्था की ओर से स्वागत किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के गठन के बाद से लेकर अब तक जनहित में किए गए कार्यों की जानकारी भी उनियाल को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन: खड़े वाहन चिन्हित, सड़क किनारे रखा सामान जब्त।

 

 

इस मौके पर संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, समेत महासचिव अशोक साह, महेश चंद्र आर्या, मनोज कुमार सनवाल, वकीलउद्दीन, मोहित राजपूत तथा जी०के०ए गौरव बब्बी समेत कई सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *