रेलवे लाइन के किनारे बना रहे थे मोबाइल से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोर की हूई मौत, लड़कों की मौत से फैल गयी गांव में सनसनी।

रेलवे लाइन के किनारे बना रहे थे मोबाइल से रील, ट्रेन की चपेट में आने से दो किशोर की हूई मौत, लड़कों की मौत से फैल गयी गांव में सनसनी।

 

उधम सिंह राठौर – सम्पादक

उत्तराखंड – मोबाइल से रील बनाना हॉबी से पैशन बन गया है और लोग मोबाइल से रील बनाने के समय होश खो देते हैं। इसी तरह की घटना उत्तराखंड में घटी है। उस ‘रेस’ में दो किशोर की मौत हो गयी,  दो दोस्तों ने इंस्टाग्राम रील बनाने का भयानक जोखिम उठाया। वे खतरनाक तरीके से रेलवे लाइन के किनारे वीडियो बना रहे थे,  तभी ट्रेन से कटकर दो किशोर की मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  जुगाड़ वाहनों पर पंकज श्रीवास्तव का फुल एक्शन, बचने को गलियों में भागे चालक, 30 चालान और 12 वाहन बंद!।

 

मोबाइल से रील बनाते समय मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के दो लड़कों की मौत से सनसनी फैल गयी है। यह घटना लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम (17) और सिद्धार्थ सैनी (16) दोनों एक साथ रहते थे और उन्हें मोबाइल से रील बनाने का बहुत ही शौक था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों लड़के बुजुर्ग गांव के डोसनी पुल पर रील बना रहे थे।

 

 

पुलिस के अनुसार जब वे दोनों लड़के पुल पर मोबाइल से रील बना रहे थे। उसी समय शताब्दी एक्सप्रेस आ गई और जब-तक वे कुछ समझ पाते। सब कुछ समाप्त हो गया था। इस घटना की जानकारी मिलने ही स्थानीय लोग रेल पुल पर पहुंचे। लेकिन रेल पुल के पास केवल उन लड़कों के कटे हुए अंग ही मिले। उसके बाद जब उनके परिजनों की इस घटना की जानकारी मिली तो उनके घरों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कई शहरों में SSP का एक्शन, रामनगर में कथित सट्टा-जुआ और कच्ची शराब पर कार्रवाई का इंतजार! दिवाली से पहले उठे सवाल।

 

 

बता दें कि इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले हैदराबाद के सनतनगर इलाके में हुई थी। मृतक का नाम मोहम्मद सरफराज थी। उसके दो साथियों में से एक किशोर का वीडियो बना रहा था। तीनों रेलवे लाइन के किनारे दौड़ रहे थे। सरफराज उस लाइन पर कूद गया, जहां ट्रेन तेज गति से आ रही थी। उस दृश्य का वीडियो बनाना चाह रहा थ। लेकिन अचानक एक हादसा हो गया। ट्रेन के धक्के से उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मालधन की सड़क पर भारी वाहनों का खेल खत्म! एआरटीओ पंकज श्रीवास्तव का सख्त एक्शन, 10 वाहन लौटाए, उल्लंघन पर कार्रवाई तय!

 

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई. उन्होंने रेलवे लाइन के किनारे से किशोर का रक्तरंजित शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद सरफराज के दो दोस्तों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक जोखिम भरा वीडियो बनाते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई थी। इस तरह की घटनाओं से पुलिस और समाज के लोग चिंतित हैं।