Road Accident Due to Landslide – उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल; बारिश ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएं।

Road Accident Due to Landslide

Road Accident Due to Landslide – उत्तराखंड: भूस्खलन के कारण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, सात घायल; बारिश ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएं।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

Road Accident Due to Landslide – उत्तरकाशी – उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे पर आज भी मौसम खराब है जिसके कारण एक भूस्खलन की घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। देर रात गंगोत्री हाईवे बंद होने के कारण यात्रियों के वाहन गंगनानी के समीप खड़े थे। तभी अचानक भूस्खलन हो गया और पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा एक टेम्पो ट्रेवल्स सहित तीन वाहनों पर गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बताए जा रहे हैं। अभी तक सात घायलों को अस्पताल भेजा गया है। इस हादसे में आपदा स्वयं सेवी राजेश रावत ने अकेले ही घायल लोगों का रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  68 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगा भारत दर्शन का मौका, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं।

 

 

 

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश के कारण नदियों का स्तर बढ़ गया है और बारिश जारी है, जिससे लोगों के मन में भय का माहौल है। भटवाड़ी से गंगनानी के बीच के क्षेत्र में गंगोत्री हाईवे पर सात स्थानों पर भूस्खलन हुआ है और बारिश के कारण हाईवे पर पत्थर गिर रहे हैं। सात घायलों में दो लोग गंभीर हैं और पांच लोग सामान्य घायल हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है और वाहनों को मलबे से निकालने की कोशिश हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की फोटो पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने वाला गिरफ्तार।

 

 

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में हुई सड़क दुर्घटना पर किया ट्वीट, शोक प्रकट करते हुए दिवगंत के लिए शांति की करी प्रार्थना, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की करी कामना, सीएम धामी ने कहा बारिश के समय कोई अनावयश्क यात्रा करने से बचे लोग..