रूद्रपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम: मुख्य विकास अधिकारी की नेतृत्व में नदियों के प्रदूषण मुक्त करने के लिए अहम बैठक आयोजित।

रूद्रपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम: मुख्य विकास अधिकारी की नेतृत्व में नदियों के प्रदूषण मुक्त करने के लिए अहम बैठक आयोजित।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

 

रूद्रपुर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद की प्रमुख नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के संबन्ध में कलेक्ट्रेट ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक ली उन्होने निर्देशित करते हुए कहा कि संबन्धित विभागों के अधिकारी आपसी तालमेल से प्रभावी कार्य योजना तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर लक्ष्य की पूर्ति आसानी से हो सके। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तैयार की जा रही विस्तृत कार्य योजना में किसी भी प्रकार के संशोधन, परिवर्तन आदि से संबन्धित सुझाव एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि अन्तिम डीपीआर भारत सरकार में प्रेषित की जायें।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल हादसे में दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं, महिला समेत दो श्रमिकों की मौत।

 

 

बैठक में घरेलू सीवेज, सेप्टेज, तरल अपशिष्ट प्रबन्धन, औद्योगिक अपशिष्ट, जल भण्डारण क्षमता और ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज, बाढ़ सुरक्षा, डीजीसीएस में क्षमता निर्माण एवं मानव संसाधान विकास आदि पर विस्तार से जानकारियां साझा करते हुए चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, समस्त नगर पंचायत ईओ, सिंचाई विभाग रूद्रपुर के साथ ही अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

————————————–
अहमद नदीम, जिला सूचना अधिकारी, 705500702