24 वां कारगिल शौर्य दिवस पूरे अकीदत के साथ जिले भर में मनाया गया।

"24th Kargil Vijay Diwas Celebrated with Reverence Across Districts"

“24th Kargil Vijay Diwas Celebrated with Reverence Across Districts” 24वां कारगिल शौर्य दिवस पूरे अकीदत के साथ जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह शहीद पार्क व एमबीपीजी कालेज के लालबहादुर शास्त्री सभागार मेें आयोजित किया गया।

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

“24th Kargil Vijay Diwas Celebrated with Reverence Across Districts”-  24वां कारगिल शौर्य दिवस पूरे अकीदत के साथ जिले भर में मनाया गया। मुख्य समारोह शहीद पार्क व एमबीपीजी कालेज के लालबहादुर शास्त्री सभागार मेें आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश के कारगिल युद्ध शहीद सैनिकांे के साथ ही जनपद नैनीताल शहीद सैनिक मेजर राजेश अधिकारी, नायक मोहन सिह, लांसनायक चन्दन सिह, लांसनायक रामप्रसाद, सिपाही मोहन चन्द्र जोशी की शहादत को श्रद्वांजलि दी गई।

 

 

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत, मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसपी क्राइम डा0 जगदीश चन्द्र, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेनि कर्नल सुबोध शुक्ला के अलावा शहीदों की वीरांगनाओ श्रीमती उमा देवी, जयंती देवी एवं अनिता ने कारगिल युद्ध में शहीद वीरों के चित्रों पर पुष्पचक्र एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी व पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया साथ ही बडी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों द्वारा भी श्रद्वांजलि दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

 

 

एमबीपीजी कालेज में सरस्वती वंदना के साथ ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में शहीदों के वीरांगनाओं श्रीमती उमा देवी, जयंती देवी एवं अनिता को शाल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर विभिन्न स्कूल के बच्चों एवं एनसीसी छात्र छात्राआंे ने देश भक्ति पर आधारित गीत एवं नाटक भी प्रस्तुत किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  “युवाओं के दम पर बनेगा विकसित भारत-2047, CM धामी ने बताया सफलता का मंत्र”

 

 

कार्यक्रम मे शहीदो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये पूर्व मंत्री एवं विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि भारतीय इतिहास का यह वो महत्वपूर्ण दिन है जिस दिन हमारे देश के महान वीर सपूतांे ने हंस्ते हंस्ते मातृभूमि की रक्षा करते हुये अपने प्राणो का बलिदान देकर 26 जुलाई 1999 को कश्मीर के कारगिल जिले मे पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेडा था। भारतीय सेना ने आपरेशन विजय संचालित कर आज से 24 वर्ष पूर्व ये महान उपलब्धि हासिल की थी। कारगिल युद्ध में हमारे लगभग 500 वीर योद्धा शहीद हुये थे। उन्होने कहा प्रत्येक नागरिक जिस क्षेत्र मे कार्य करता है वह पूरी कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करना ही शहीदो के प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। उन्होने कहा कि आज की युवा पीढी को ज्ञान और संस्कार लेना चाहिए क्योकि राष्ट्र भक्ति से बढकर कोई धर्म नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर नगर पालिका के अधिकारी कुंभकर्णी नींद में! दीपावली में बाजार बेहाल, भारी ट्रकों की एंट्री पर कौन लगाएगा लगाम?

 

 

कारगिल दिवस के अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें प्रथम आकांक्षा मनराल, द्वितीय फलक नाज एवं तृतीय पूरन चन्द्र रही साथ ही वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम कशिश ठाकुर, द्वितीय हर्षित जोशी एवं तृतीय दीक्षा खोलिया रही। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने पर सभी पुरस्कृत किया गया।

 

 

कार्यक्रम मंे सेनि कर्नल एसके जोशी शौर्य चक्र, सेनि मेजर बीएस रौतेला, नायक कैलाश चन्द्र, सेनि कैप्टन डीएस खर्कवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल,प्राचार्य एमबीपीजी कालेज एनएस बनकोटी संचालन कैप्टन सेनि पुष्कर सिंह भण्डारी के साथ ही बडी संख्या में भूतपूर्व सैनिक व उनके परिजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
————————-
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल 05946- 220184