ड्यूटी से लौट रहे सैनिक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई अपनी जान।

ड्यूटी से लौट रहे सैनिक पर घात लगाए बैठे गुलदार ने किया हमला, ऐसे बचाई अपनी जान।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

कोटद्वार – लैंसडाउन सेना छावनी परिषद में गुलदार का आतंक बना हुआ है।  वहीं बीते दिन गुलदार ने ड्यूटी से दोपहिया वाहन से लौट रहे सेना के जवान पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारियों ने घायल जवान को सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

 

 

घात लगाकर गुलदार ने किया हमला  लैंसडाउन सेना छावनी क्षेत्र में गुलदार ने एक सेना के जवान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  लैंसडाउन कैंट बोर्ड से सेना का जवान ड्यूटी से लौटकर छावनी परिषद में आ रहा था तभी गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया।  जवान के घायल होने की सूचना पर सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवान को सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में करणी सेना पर कपिल नेगी का विस्फोटक बयान! बोले—करणी सेना को रामनगर लाने वाला मैं हूँ,  हिंदू विरोधी कार्य करने का लगाया सेना पर आरोप!

 

 

 

वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई गश्त –  जहां घायल सेना के जवान का इलाज चल रहा है। सेना के जवान के पीठ और हाथ पर गुलदार के नाखून से गहरे घाव बने हैं। वहीं गुलदार के हमले के बाद वन विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। घटना के बाद लैंसडाउन वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस की एंट्री और चोर का गेम ओवर! HF Deluxe समेत आरोपी गिरफ्तार।

 

 

 

और गुलदार पर नजर बनाए रखने के लिए क्षेत्र का सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उन्होंने लोगों को भी सतर्क रहने को कहा है। वहीं वन विभाग के कर्मियों ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है।