स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया।

ख़बर शेयर करें -

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया।

 

अमित नौटियाल  – संवादाता

 

77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया है। इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा दिल्ली में निवास कर रहें उत्तराखंड वासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।

 

 

 

जिसमें 45 प्रवासी उत्तराखंड वासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  कप्तान मंजुनाथ का सख्त संदेश: महिला सुरक्षा से समझौता नहीं दुष्कर्म प्रयास करने वाला टैक्सी चालक 10 घंटे में गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कानून का कड़ा सामना करना पड़ेगा

 

 

दल के सदस्यों में कमल किशोर, नोडल अधिकारी सूचना विभाग, मदन मोहन सत्ती मीडिया कोर्डिनेटर, दल नायक सुल्तान सिंह चौहान, एवं चमन सिंह, श्रीमती लक्ष्मी चौहान, चमन सिंह चौहान, श्रीमती सविता पन्त, श्रीमती सुनीता तोमर, दीवान सिंह बिष्ट, श्रीमती विभा नेगी, जगमोहन सिंह रावत, तारा दत्त जोशी, खजान दत्त शर्मा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *