प्रजनन उद्यान में नवीनतम सेब प्रजातियों के पौधों का रोपण: बढ़ती उत्पादन और आय की आशा।

ख़बर शेयर करें -

प्रजनन उद्यान में नवीनतम सेब प्रजातियों के पौधों का रोपण: बढ़ती उत्पादन और आय की आशा।

 

रोशनी पांडेय – सह संपादक

राजकीय प्रजनन उद्यान भीमताल में 2 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 50,000 (पचास हजार) सेब बीज माह जनवरी, फरवरी में पौधें क्रय उन पर नवीनतम स्पर प्रजाति बॉस डेलीसस, टाइडमैन, किंगरौड, स्कारलैड रैड, रैडचीफ, रैड डैलीसस तथा सेब गाला की कल्मों का रोपण कार्य किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को हर साल आपदा की मार, अजय भट्ट ने लोकसभा में उठाई विशेष राहत पैकेज की मांग।

 

 

मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आगामी दिसम्बर 2023 में इस उद्यान से लगभग 40,000 हजार सेब पौध बिक्री हेतु उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीनतम प्रजाति के पौधों को जनपद के विकास खण्ड धारी,ओखलकांडा व रामगढ के सब उत्पादकों को उनकी मांग के अनुसार उपलब्ध कराये जायेंगे। मुख्य उद्यान अधिकारी ने बताया कि इन सेब के पौधों में बढवार के साथ ही पैदावार भी अच्छी होती है।

यह भी पढ़ें 👉  आरबीएसके वाहन स्वामियों का बकाया किराया दिलाने के निर्देश, भुगतान न करने पर ठेकेदार पर होगी कार्रवाई।

 

 

इससे कृषकों की आय में इजाफा होगा। उन्हांेने कहा कि पौधे रूट स्टाक पर आधारित होने के कारण उन स्थानों पर रोपित कर सकते हैं जहां सिचाई की सुविधा नहीं है, क्योंकि स्टाक प्रजाति के सेब की जडें भूमि में काफी गहरे स्तर तक जाती हैं। जिससे आवश्यकता के अनुसार सेब का पौधे भूमि की निचली सतह से पानी की आवश्यकता की पूर्ति कर लेती हैं। उन्होंने कहा इन पौधो के उत्पादन से उद्यान विभाग को लगभग 32 लाख रूपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जीएसटी संग्रहण में उत्तराखंड ने बनाया नया रिकॉर्ड, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा

ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *