भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता।

सलीम अहमद साहिल — संवाददाता

रामनगर। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से त्रस्त कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली।कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्धु रावत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने भाजपा छोड़कर आये कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान रावत ने कहा कि बेरोजगारी व कमरतोड़ महंगाई के चलते लोगों का जिंदा रहना तक इस सरकार ने मुश्किल कर दिया है। इस बार लोग सरकार बनाने के लिए कम भाजपा सरकार से बदला लेने के लिए अधिक मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए उपयोगी होगा ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप-मुख्यमंत्री

 

लोगों में भाजपा सरकार के प्रति गुस्सा है। खुद भाजपा कार्यकर्ता अपनी ही पार्टी से हताश व निराश होकर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की ओर आशा की नजर से देख रहे हैं। इस मौके पर सदस्यता लेने वालों में कुबेर सिंह बिष्ट पूर्व महामंत्री भाजपा, पूर्व ग्राम प्रधान एवं वर्तमान में कोऑपरेटिव सोसायटी करनपुर के निर्देशक, एडवोकेट विक्रम भट्ट पूर्व उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल रामनगर, रघुविंदर सिंह, भुवन जोशी, महेश मठपाल आदि शामिल रहे।

kj
tara