अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

आज दिनांक 25. 8. 2023 को संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में संयुक्त अभियान के दौरान प्रभारी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र रामनगर द्वारा ईसाई फॉर्म धमोला मझेडा में घर में दबिश दी गई दबिश के दौरान मौके पर लगभग 2500 लीटर लहन नष्ट किया गया। और लगभग 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। और मौके पर दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा प्रबंधन कार्यों में पारदर्शिता व समयबद्धता के निर्देश

 

 

तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। टीम में आबकारी निरीक्षक सेक्टर हल्द्वानी एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र नैनीताल तथा अन्य आबकारी स्टाफ मौजूद रहे अभियान की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।