कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला  किया दहन ।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला  किया दहन।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

आज दिनांक 26 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं विपक्षी दल के नेताओं पर जनता की आवाज उठाने पर साजिशन दर्ज किए जा रहे मुकदमों के विरोध में नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड रामनगर में प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष भवन शर्मा की अगुवाई में रानीखेत रोड पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल, बिजली, सिंचाई और जर्जर स्कूलों का मुद्दा उठा, जनसभा में रामपाल सिंह ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं।

 

 

यहां वरिष्ठ कांग्रेस जन अनिल अग्रवाल खुलासा ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा विपक्ष के कार्यकर्ताओं का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी परवादून (देहरादून) द्वारा जनहित में किया जा रहे आंदोलन के चलते राज्य सरकार के इशारे पर जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के अध्यक्ष मोहित उनियाल एवं अन्य कांग्रेस जनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टी.सी. का त्वरित एक्शन, CCTV की मदद से बुजुर्ग का खोया बैग बरामद।

 

 

नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा ने कहा कि आज देश व प्रदेश में भय का माहौल बना हुआ है सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आज विपक्ष, सामाजिक संगठन या बेरोजगार युवा संगठन के लोग आवाज उठा रहे हैं तो भाजपा सरकार द्वारा उनकी आवाज दबाने के लिए उन पर झूठे मुकदमे लगाकर उनको जेल में डालने का काम कर रही है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में भाजपा सरकार की इस तानाशाही और हिटलर शाही रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  "पहले हत्या, फिर आत्महत्या की कहानी! रामनगर में नवविवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार”

 

 

इस दौरान सभासद बिमला आर्य, सभासद गुलाम सादिक, सभासद मोहम्मद अजमल, नवीन सनवाल, सुरेंद्र नेगी, पंकज पांडेय, पूर्व सभासद नदीम कुरेशी, पूर्व छात्र संघ सचिव कमल तिवारी, सेवादल नगर अध्यक्ष अनुभव बिष्ट, पूर्व छात्र संघ कोषाध्यक्ष धीरज मोलिखी, जावेद खान, मोहम्मद हासिम, दीपक जोशी, भास्कर चमियाल, दीपू सिंह, मोहम्मद करीम, अर्जुन नेगी, मोहम्मद मुजीब, कुबेर बिष्ट, धारा बल्लभ पांडेय, आफाक हुसैन, अंकुश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।