आवादी क्षेत्र से 19 फिट और 10 फिट लम्बे 2 अजगर को रेस्क्यू कर जंगल‌‌ मे‌ किया आजाद।

आवादी क्षेत्र से 19 फिट और 10 फिट लम्बे 2 अजगर को रेस्क्यू कर जंगल‌‌ मे‌ किया आजाद।

 उधम सिंह राठौर  – प्रधान संपादक

आबादी के अंदर जो विभिन्न प्रजातियों के साँप आ जाते हैं उनको रेस्क्यू करने का काम वन विभाग तराई पश्चिमी रामनगर के द्वारा बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। आज भी वन विभाग के कर्मचारी अम्पोख्रारा रेंज के तालिब हुसैन के द्वारा, दो अजगरों को जो 19 फिट, और 10 फिट लम्बे थे उनको  पकड़ा गया हे।

यह भी पढ़ें 👉  चरस की बड़ी खेप लेकर निकले थे दो तस्कर, काठगोदाम पुलिस-STF ने दबोचे।

 

 

जिसमें एक अजगर को आबादी क्षेत्र काशीपुर से और दूसरा गौशाला स्कूल के पास से रेस्क्यू किया गया। दोनों  अजगरों को विभाग के द्वारा सीताबनी के जंगलों में छोड़ दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

 

 

 

वही तराई पश्चिमी प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द आर्य ने बताया कि आबादी क्षेत्र में जब भी कोई सांप मिलता था तो उसे मार दिया जाता था लेकिन अब वन विभाग के द्वारा जहरीले सांपों को रेस्क्यू किया जा रहा है, हर महीने में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 100 से अधिक सांपों को रेस्क्यू कर जंगल की ओर छोड़ दिया जाता है।