जंगलों में से होकर गुजरने वाले मार्गो पर पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान।

सलीम अहमद शाहील – संंवाददाता 

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रामनगर में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा हैं। चुनाव में वोटर को लुभाने के लिए प्रलोभन देने की किसी भी सामग्री को रोकने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश में कार्य कर रही फ्लाइंग स्कॉड टीम की पैनी नजर रामनगर विधानसभा में आवागमन करने वाले संदिग्ध वाहनों पर बनी हुई है। एफएसटी टीम की लगातार रामनगर में जंगलों से गुजरने वाले मार्गो पर चैकिंग जारी हैं। ताकि किसी भी तरीके की वोटर को लुभाने वाली सामग्री का क्षेत्र में प्रवेश ना हो सके और आगामी विधानसभा चुनाव का निष्पक्ष रूप से समापन हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक-स्कूटी की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक गंभीर; मौके पर पहुंचे एसपी सिटी।

जंगलों में से होकर गुजरने वाले मार्गो पर पुलिस ने चलाया सघन चैकिंग अभियान।